Trendingworldnews.in

सबसे तेज खबर

Advertisement

25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, जमुई की 56777 महिलाएं लाभान्वित

25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि, जमुई की 56777 महिलाएं लाभान्वित

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 16 फ़रवरी सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 लाख महिलाओं को प्रति महिला की दर से 10 हजार रूपये की दर से कुल 2500 करोड़ की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया, जिसमें जमुई जिले की 56777 महिलाएं भी शामिल हैं| इस योजना के तहत अब तक जमुई जिले में 3 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत प्रथम क़िस्त का लाभ मिल चुका है|

समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया| इस अवसर जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन, उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चन्द्र मंडल, डीपीएम् जीविका श्री संजय कुमार, जीविका जमुई के विषयगत प्रबंधक समेत जीविका दीदियाँ पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक देखा और सुना।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह योजना जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार 16 फरवरी को 56777 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम राशि अंतरित हुई है| इस कार्यक्रम में आज वैसी महिलाएं भी शामिल हुईं, जो योजना से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार की गतिविधियाँ जैसे पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, आदि का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं|
जमुई जिला में अभी तक कुल 3 लाख 22 हजार 301 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार की राशि स्वरोजगार हेतु दी जा चुकी है| इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सहित दसों प्रखंड मुख्यालय समेत संकुल स्तरीय संघ में भी किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *