बिहार में होली पर शराब पीकर खूनी तांडव, ASI को रॉड से मारकर तोड़ डाली खोपड़ी की हड्डी

बिहार में होली पर शराब पीकर खूनी तांडव, ASI को रॉड से मारकर तोड़ डाली खोपड़ी की हड्डी, 20 फीट तक घसीटते रहे नशेड़ी।

बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ ITC नंदलालपुर गांव पहुंचे हुए थे। उनके सिर पर अपराधियों ने रॉड से कई वार किये हैं।
डॉक्टर का कहना है कि खोपड़ी की हड्डी तक तोड़ दी गई है। सिर में 8 शार्प इंजरी मिले हैं। मौके पर अभी भी खून के निशान मौजूद हैं। हमले के बाद ASI को 20 फीट तक घसीटा गया था। उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत की खबर सामने आई।
इस मामले में मुंगेर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। मृतक संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के निवासी थे।
दरअसल 14 मार्च की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसकी सूचना के बाद जमादार संतोष कुमार सिंह सुरक्षाबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमादार दोनों पक्ष को समझने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने उनके सिर पर कई बार हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के बाद जमादार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से देर रात गंभीर हालत होने पर उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया। पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही मुंगेर पुलिस में मातम पसर गया। बताया गया कि इस मामले में रणवीर यादव समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। मृत दारोगा संतोष कुमार सिंह के शव को मुंगेर लाया जा रहा है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मुंगेर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नंदलालपुर निवासी रणबीर यादव शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही दरोगा संतोष कुमार सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे थे। रणबीर के परिवार के सदस्यों ने मिलकर धारदार हथियार से संतोष सिंह के सिर पर कई बार हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर हालत होने पर उन्हें पटना ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *