भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह आज लगाएंगी पेरिस ओलंपिक 2024 पर निशाना, बिहार की बेटी से देश को बड़ी उम्मीदें

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह आज लगाएंगी पेरिस ओलंपिक 2024 पर निशाना, बिहार की बेटी से देश को बड़ी उम्मीदें

बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से कोई महिला खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में देश के लिए किस्मत आजमाएगी।

श्रेयसी सिंह कॉमनवेल्थ में लहरा चुकी हैं परचम

इससे पहले श्रेयसी कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल पर निशाना लगा चुकी हैं। श्रेयसी जमुई के गिद्धौर की रहने वाली हैं।

कुमार त्रिपुरारी सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन और बिहार राइफल एसोसिएशन के सचिव भी हैं।

पदक की उम्मीद में श्रेयसी के चाचा और नेशनल राइफल एसोसिएशन के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह अपने परिवार के साथ। फोटो- जागरण

‘जमुई की बेटी से पूरे देश को उम्मीद’

उन्होंने कहा कि पूरे देश को उम्मीद है कि जमुई की बेटी और बिहार का गौरव श्रेयसी सिंह जरूर पदक पर निशाना साधेगी। वह मेरे बड़े भाई स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के सपने को पूरा करेगी।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी कहा कि पेरिस ओलंपिक तक पहुंचना जमुई के लिए गौरव की बात है। श्रेयसी की क्षमता को देखकर तो यही लगता है कि उसका लक्ष्य जरूर पदक पर होगा। हम भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। खेल प्रेमी डॉ. एसएन झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह समेत अन्य काफी आशान्वित हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *