Trendingworldnews.in

सबसे तेज खबर

Advertisement

गिद्धौर में ‘जी कॉस्मेटिक्स’ का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन

गिद्धौर में ‘जी कॉस्मेटिक्स’ का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन

गिद्धौर बाजार स्थित ‘जी कॉस्मेटिक्स’ प्रतिष्ठान का पहला वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग, जमुई के जीएम मितेश शांडिल्य, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान (JSS) जमुई के निदेशक अंशुमान तथा प्रख्यात शिक्षाविद् रुक्मिणी झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएम मितेश शांडिल्य ने सरकार की विभिन्न उद्यमी योजनाओं की जानकारी दी और ‘जी कॉस्मेटिक्स’ की कार्यप्रणाली को उद्यमिता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। वहीं, JSS जमुई के निदेशक अंशुमान ने कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शिक्षाविद् रुक्मिणी झा ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।

इस मौके पर प्रतिष्ठान की प्रगति में योगदान देने वाले कुमारी दीपा, शिवांशु तिवारी, अभिलाष कुमार, नेहा कुमारी, अन्नू कुमारी सहित 11 सदस्यीय टीम को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वरोजगार को अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने पर बल दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *