गिद्धौर में पुलिस की सख्ती: वाहन जांच अभियान में 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
गिद्धौर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जमुई पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में गुरुवार को गिद्धौर थाना गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यह विशेष अभियान सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार और नवनियुक्त थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में संचालित किया गया। नई कार्ययोजना के तहत सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने मुख्य मार्ग पर मुस्तैदी के साथ जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 21 हजार रुपये का चालान काटा गया। कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
वहीं, थानाध्यक्ष राशि मलिक ने पदभार संभालने के बाद अपनी सक्रियता दिखाते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा ऐसे औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।












Leave a Reply