Trendingworldnews.in

सबसे तेज खबर

Advertisement

सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर (समाहर्ता विभागीय जांच) ने सुनी जन समस्याएं

सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर (समाहर्ता विभागीय जांच) ने सुनी जन समस्याएं। संबंधित पदाधिकारियों को समय-सीमा तय कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश।

जमुई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में जमुई जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा. प्र.से.) के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस जन-सुनवाई की खास बात प्रशासन का वह संवेदनशील और त्वरित रुख रहा, जिसने मौके पर मौजूद दर्जनों फरियादियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

समाहरणालय में आयोजित इस सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता ने एक-एक कर 20 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता, गंभीरता और धैर्य के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने न केवल आवेदनों को प्राप्त किया, बल्कि भूमि विवाद, स्वास्थ्य सेवा, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग , जीविका और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे गंभीर विषयों से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया। संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक विलंब को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फोन पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की और समस्याओं के समाधान के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित की। मौके पर ही निर्देश जारी होते देख फरियादियों में विश्वास की नई किरण जगी। इस अवसर पर जिला जन शिकायत कोषांग के प्रभारी श्री विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता, जमुई उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *